Butter Chicken Recipe in Hindi: नॉन वेज खाने वाले शौकीनों की सबसे पहली पसंद होती है, बटर चिकन। इसकी क्रीमी ग्रेवी, मक्खन की खुशबू और मसालों का लाजवाब स्वाद किसी का भी मन जीत लेता है। अक्सर जब लोगों का मन बटर चिकन खाने का होता है, तो सीधा ढाबे पर जाकर ऑर्डर करते हैं।दरअसल, बटर चिकन की असली जान उसके खास मसालों और क्रीमी ग्रेवी में होती है, जो चिकन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं।
अगर आपको लंच या डिनर में बटर चिकन खाने का मन कर रहा है, तो घर पर इसे आसानी से बना सकते हैं। इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने में 30-35 का समय लगेगा। आप इस बटर चिकन को नान, रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। आइए जानतें हैं, बटर चिकन की आसान रेसिपी…
Butter Chicken Ingredients: बटर चिकन बनाने की सामग्री लिस्ट

- चिकन- 500 ग्राम
- टमाटर- 5
- मक्खन- 50 ग्राम
- दही- 1 कटोरी
- सरसों का तेल- 50 ग्राम
- हरी मिर्च- 5
- इलायची- 5
- लौंग- 6
- दालचीनी स्टिक- 1
- जावित्री- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- नमक (स्वादानुसार)
- अदरक और लहसुन का पेस्ट- 3 चम्मच
Butter Chicken Kaise Banaye: बटर चिकन बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे।
- अब चिकन के लिए मैरिनेड तैयार करें। इसके लिए एक बड़े कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस और अदरक व लहसुन का पेस्ट डालकर उसमें चिकन को अच्छे से मिक्स करें। अब इसको 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद फ्रिज से मैरिनेटेड चिकन निकालकर 30 मिनट के लिए ओवन में पकाना होगा।
- जब चिकन अच्छे से रोस्ट हो जाएं, तब उसे अलग बर्तन में निकालकर रख दें।
Butter Chicken Curry: ऐसे बनाएं क्रीमी चिकन ग्रेवी

- अब ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में 3-4 चम्मच तेल डालकर मक्खन गर्म कर लें।
- इसमें लौंग, दालचीनी, जावित्री और इलायची डालकर भूनें। थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर, लहसुन और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब एक दूसरा बर्तन गैस पर रखें और उसमें मक्खन डालकर गर्म करें। अब इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें और फिर टमाटर प्यूरी डालें। इसको कुछ देर पकने दें।
- फिर लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और अन्य मसाले डालकर रोस्ट किए हुए चिकन के पीस डालें। इसे धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट पकाएं।
- अब इसमें हरी मिर्च, इलायची पाउडर और क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स करें। बनकर तैयार हैं आपका टेस्टी बटर चिकन।
यह भी पढ़ें: घर पर 20-25 मिनट में बनाएं Restaurant Style Dal Makhani, मेहमानों को आएगी पसंद! यहां देखें Recipe



Download Android App
Download iOS App




