श्रवण नाथ नगर निवासी बहुचर्चित झोलाछाप फर्जी डाक्टर भवानी शरण के खिलाफ एक बार फिर जल संस्थान ने कार्रवाई करते हुए दूसरा अवैध पानी का कनैक्शन काटा है, हालांकि पानी का अवैध कनैक्शन पाये जाने पर पहले नोटिस की कार्रवाई की गयी थी और एक सप्ताह बार एक माह पूर्व पानी का अवैध कनैक्शन काट दिया गया था, लेकिन जल संस्थान को अंधेरे में रखकर फर्जी झोलाझाप दूसरा अवैध पानी का कनैक्शन चोरी-छीपे चल रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर आज मंगलवार को जल संस्थान की टीम ने छापेमारी कर दूसरा अवैध कनैक्शन काटकर चेतावनी दी कि यदि कनैक्शन चोरी-छीपे जोड़ने की कोशिश की तो संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया जाएगा।
गौरतलब है कि विगत दो माह पूर्व विद्युत विभाग बहुचर्चित झोलाछाप फर्जी डाक्टर भवानी शरण विश्नोई द्वारा करीब 50 हजार रूपये बकाया बिल जमा न कराने के चलते कनैक्शन काटा जा चुका है। वहीं इन सब कार्रवाईयों के बीच अखाड़े ने भी पिछले कई सालों से किराया न जमा करने के चलते नोटिस की कार्रवाई कर चुका है। गौरतलब है कि गत दिनों पूर्व श्रवण नाथ नगर निवासी पड़ौस में रहने वाली महिला के साथ बार-बार लड़ाई झगड़ा करने एवं मोहल्ले के बच्चों को डराने धमकाने सहित थप्पड़ मारने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए झोलाछाप फर्जी डाक्टर दम्पति का शांतिभंग करने पर पुलिस ने चालान किया था। वहीं, बहुचर्चित झोलाछाप फ़र्ज़ी डॉक्टर पूर्व में भी वरिष्ठ पत्रकार को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है


Download Android App
Download iOS App



