भारत की अखंडता की रक्षा करते हुए जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया : CM पटनायक

Summary :

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने  भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि द।  उन्होंने कहा कि देश की अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी जताई। 
पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘अपने देश की अखंडता की रक्षा करते हुए गलवान घाटी में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीरों को सलाम। बहादुर शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।’’ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सशस्त्र सेनाओं के समर्थन में एकजुट रहें। 

गौरतलब है कि सोमवार रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 कर्मी शहीद हो गए। पांच दशकों से अधिक समय में यह चीन के साथ सबसे बड़ी सैन्य झड़प है जिससे क्षेत्र में पहले से ही चल रहा सीमा गतिरोध और बढ़ गया है। 

J&K : पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले में LOC के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Desk Team