जद (एस) ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, और इसमें महिलाओं और किसानों के महत्व पर जोर दिया गया है। पार्टी महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने, स्थानीय बाजारों में अपनी उपज बेचने वाले किसानों को लाभ प्रदान करने और मासिक धर्म स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने जैसे काम करने की योजना बना रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के दिग्गज नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने शनिवार को बेंगलुरु में 12 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया, इसमें पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और किसानों के विकास पर जोर दिया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने स्त्री शक्ति समूह द्वारा लिए गए ऋण को माफ करने, एक साल में पांच एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने, गर्भवती महिलाओं को छह महीने के लिए 6,000 रुपये भत्ता, विधवा पेंशन को 900 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने और महिलाओं को 15 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पेंशन देने का वादा किया है। पार्टी ने किसानों को प्रति एकड़ 10,000 रुपये की सब्सिडी देने का भी प्रस्ताव दिया है, खेतिहर मजदूरों के लिए 2,000 रुपये मासिक भत्ता, खेती करने वाले युवकों से शादी करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये की सब्सिडी।

प्रदान करने के लिए कानून लाएगी
इसने विभिन्न सिविल सेवाओं और रक्षा भर्तियों के लिए कन्नड़ में परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का वादा किया है। पार्टी ने यह भी वादा किया कि, अगर वह सत्ता में आई, तो निजी क्षेत्र में कन्नडिगों के लिए आरक्षण प्रदान करने के लिए कानून लाएगी। पार्टी ने सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त में साइकिल और ईवी मोपेड वितरित करने का प्रस्ताव रखा। घोषणा पत्र में हर जिले में सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों का आश्वासन दिया गया है।
कलह को सुलझा लिया है
जद (एस) राज्य में नए जोश के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी ने देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना को टिकट जारी करने के मामले में पारिवारिक कलह को सुलझा लिया है। पार्टी ने आखिरकार पार्टी नेता स्वरूप प्रकाश को टिकट देने का फैसला किया है। पार्टी ने दो सूचियों में 142 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी को अभी 82 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी है।


Download Android App
Download iOS App



