इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सियासी घमासान जारी है।जहा एक और आरोप-प्रतियारोप दोर जारी है। वही दूसरी और त्यागपत्र का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कर्नाटक के आरसिकेरे निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (एस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा ने रविवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। गौड़ा ने यहां विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़ी कागेरी से मिले और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।
कांग्रेस का थाम सकते है दामन
कर्नाटक के हासन जिले के आरसिकेरे से तीन बार के विधायक गौड़ा जदएस नेतृत्व के साथ अपने मतभेद को लेकर मुखर रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने पार्टी से दूरी भी बनाये रखी है। उन्होंने हाल में कहा था कि वह कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और ऐसी संभावना है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस उन्हें आरसिकेरे से अपना प्रत्याशी बना सकती है।
विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने बाकी है
गौड़ा पिछले कुछ दिनों में जदएस छोड़ने वाले तीसरे विधायक हैं।
गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में देखना है त्यागपत्र का सिलसिला कब तक शांत होता है।


Download Android App
Download iOS App



