जेईई एडवांस्ड (JEE -Advanced) 2019 के परिणाम की शुक्रवार को घोषणा की गई जिसमें महाराष्ट्र के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश ने शीर्ष (टॉप) स्थान हासिल किया है। परीक्षा के प्रथम और द्वितीय दोनों पेपर देने वाले कुल 1,61,319 परीक्षार्थियों में से 38,705 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
सफल परीक्षार्थियों में 5,356 लड़कियां हैं। महाराष्ट्र के बल्लारपुर के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में प्रथम रहे। उन्हें 372 में से 346 अंक मिले हैं। शबनम सहाय लड़कियों में शीर्ष पर रहीं। उन्हें 372 में से 308 अंक मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



