गिरिडीह (झारखंड) के जिले के पीरटांड प्रखंड के राजपुरा गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी लोग एक नए घर की छत ढलाई में काम कर रहे थे और इसी दौरान यह घटना हुई जिसमें सभी पांच लोग हताहत हुए।स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पीरटांड सीएचसी भेजा जहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया।
गिरिडीह पहुँचते ही नीलकंठ राय, उनकी पत्नी संजू देवी और भतीजी खुशी कुमारी की मौत हो गई जबकि लक्ष्मण महतो और कौशल्या देवी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।गिरिडीह जिले में बीते पांच दिनों से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है और इस दौरान प्रति दिन बिजली गिरन की घटनाएं हो रही हैं।आज भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटना हुई जिसमें पांचों लोग हताहत हुए।


Download Android App
Download iOS App



