झारखंड विधानसभा ने भाजपा के बहिगर्मन के बीच विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पारित किया

Summary :

झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के बहिगर्मन के बीच बुधवार को चार विधेयक पारित कराए जिनमें जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने से संबंधित विधेयक भी शामिल है।

झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के बहिगर्मन के बीच बुधवार को चार विधेयक पारित कराए जिनमें जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने से संबंधित विधेयक भी शामिल है। भाजपा ने अपने चार विधायकों के निलंबन के विरोध में बहिगर्मन किया है।
सरकार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022, पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 और झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 समेत चार विधेयक सदन से ध्वनिमत से पारित करा लिये।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अनुपस्थिति में प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इन विधेयकों को सदन के पटल पर रखा था और भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह एवं आज्सू के विधायक लंबोदर महतो ने इन विधेयकों को प्रवर समिति को भेजने की मांग थी।
सिंह और लंबोदर महतो ने कहा कि एक अगस्त को इन विधेयकों की प्रति उन्हें मिली थी और इतने कम समय में इनका अध्ययन कर सुझाव देना मुश्किल है।भाजपा नेता सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभाध्यक्ष सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर विपक्ष का गला घोंट रहे हैं।

Desk Team