झारखंड : आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Summary :

झारखंड के गढ़वा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बंशीधर नगर में आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया।

झारखंड के गढ़वा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बंशीधर नगर में आपसी विवाद में बीच बचाव करने गए युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया। घटना में युवक का सिर और चेहरा बुरी तरह झुलस गए है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना श्री बंशीधर नगर के उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की है। जानकारी के मुताबिक, चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। तभी दीपक सोनी (37) बीच-बचाव करने गया था। इस बीच कसमुद्दीन ने दीपक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

महिला ने तीन बकरियों की मौत की वजह से खाया जहर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्राभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना में घायल दीपक सोनी ने बताया कि ‘हमारे घर के पास असम असमुदुद्दीन अंसारी दूसरे अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा और गाली गलौज कर रहा था।जिसके बाद मैं अपने घर से निकला और बीच बचाव करने का प्रयास किया।
इधर असमुदुद्दीन अंसारी के द्वारा मेरे ऊपर गाली गलौज करते हुए पेट्रोल छिड़ककर माचिस मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद किस तरह आसपास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर कर मुझे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है।

Desk Team