रांची : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ विपक्ष ने गुरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है। अबतक ढाई हजार बंद समर्थकों को राज्यभर में गिरफ्तार किया गया है। रांची में सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को हिरासत में लिया गया और मोरहाबादी स्थित कैंप जेल ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। गृह सचिव व डीजीपी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बंद के दौरान हिंसा या तोड़फोड़ हुई तो मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।
LIVE UP DATE
– पूर्वी सिंहभूम में अबतक 605 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
– पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा समेत 6 बंद समर्थकों को नोवामुंडी पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण समद, दिनेश जेना, जसपाल सालूजा, विजय मुंडा, ताराकांत सिजुई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
– पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू अपने 25 समर्थकों के साथ घाटशिला में गिरफ्तार। जमशेदपुर में अभी तक कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 120 हो गई है।
– धनबाद में झारखंड बंद का व्यापक असर। इस दौरान कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा को पुलिस ने रानीबांध आइएसएम गेट के पास गिरफ्तार किया ।


Download Android App
Download iOS App



