झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की साझा सरकार है, प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने अभी तत काफी अच्छी तरह से अपनी भूमिका निभाई है। हेमंत सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए है, जो राज्य के हित के लिए काफी शानदार साबित हुए। ऐसा ही एक निर्णय हेमंत सरकार ने अब लिया है।
झारखंड में सरकारी कर्मचारियों और पेशनर्स को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसे एक जुलाई 2021 से लागू भी कर दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी पर मुहर लग गई। प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ता में वृद्धि का फैसला लिया गया।
झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कई फैसले लिये गए। लाखों कर्मचारियों और पेशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके तहत महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करते हुए इसे 17 से 28 फीसदी कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2021 से लागू भी कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



