रक्षामंत्री सीतारमण की मौजूदगी गिरिनाथ सिंह बीजेपी में हुए शामिल

Summary :

गिरिनाथ सिंह ने कहा कि देश की स्थिति एवं प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को देखते हुए उन्होंने विश्व की इस सबसे बड़ी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

झारखंड एवं अविभाजित बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिरिनाथ सिंह को सदस्यता पर्ची सौंप कर उन्हें पार्टी में विधिवत शामिल किया।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि देश की स्थिति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखते हुए उन्होंने विश्व की इस सबसे बड़ी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि उनके पिता जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, इसलिए उन्हें घर वापसी करके गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड अलग राज्य बना है तब से वहां भेदभाव किया गया है लेकिन मुख्यमंत्री रघुबर दास की सरकार ने इस भेदभाव को खत्म करने का काम किया है।

सांसद हरिंदर सिंह खालसा वित्त मंत्री जेटली की उपस्थिति में हुए बीजेपी में शामिल

जानकारी के लिए बता दे गिरिनाथ सिंह ने कुछ दिनों पहले ही राजद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसी समय से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी थी। गौरतलब हो राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार 25 मार्च को बीजेपी में शामिल हुईं।

Desk Team