लुधियाना : भारत समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ऊंचाईयों को छूने वाली सफल उद्यमी महिला पदमश्री से विभूषित वंदना लूथरा ने हाल ही में मुंबई में हुए 64 वें फिल्म फेयर अवार्ड 2019 के दौरान मंच पर जाकर बालीवुड अदाकारा आलिया भटट को ‘ बैस्ट एक्ट्रैस’ का अवार्ड देकर सम्मानि किया।
वंदना लूथरा के साथ इस अवसर पर प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सुभाष घई भी मोजूद थे। आलिया भटट को यह अवार्ड 2018 में रिलीज हुई फिल्म राजी के दौरान कलाकारी का हुनर दिखाने पर दिया गया है। इससे पहले भी आलिया भटट ने 2014 में हाईवे और 2016 में उड़ता पंजाब में भी अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन किया था।
हजारों महिलाओं को सौंदर्य और फिटनेस इंडस्ट्री के जरिए नए मुकाम और नए अंजाम देने के लिए प्रेरित करने वाली वंदना लूथरा ने पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए कहा कि उनका भी कभी ख्वाब था कि वह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बतौरे अदाकारा अपनी कला का हुनर दिखाएं। किंतु आज उन्हें गर्व हो रहा है कि वह अधिकांश फिल्म इंडस्ट्री के सफल अदाकारों को अपने हाथों से सम्मानित कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



