नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड को तीन और हवाई अड्डे मिलने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए राज्य में 14 नये हवाई मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।

सिंधिया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झारखंड जा रहे हैं। प्रधानमंत्री अन्य परियोजनाओं के साथ देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। सिंधिया ने कहा, ‘‘झारखंड में जल्द ही पांच हवाई अड्डे होंगे। रांची और देवघर के बाद, हम बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में हवाई अड्डे स्थापित करेंगे। साथ ही, राज्य में संपर्क बढ़ाने के लिए 14 नए हवाई मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



