चुनावी राज्य गुजरात में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा लंबे समय से गुजरात में सत्ता में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राज्य के दौरे पर है। वह मंगलवार को राजकोट में स्थानीय शहरी और पंचायत निकायों में प्रदेश भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उस दौरान कहा ‘‘चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि देश में भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है। विचारधारा का अनुसरण करने वाली कोई अन्य पार्टी नहीं है।’’
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
नड्डा ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव आते हैं तो कुछ लोग चिंतित हो जाते हैं और कहते हैं कि ये हो रहा है, वो हो रहा है। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि वे चिंतित क्यों हैं? आप 18 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी से जुड़े हैं। बस अपना सर्वश्रेष्ठ दें।’’भाजपा अध्यक्ष ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा चलाई जा रहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें देश को एक करने की चिंता करने के बजाय अपने कुनबे को एकजुट रखने पर ध्यान देने की जरूरत है।नड्डा ने कहा, ‘‘आज कांग्रेस कहां है? यह न तो भारतीय है, न राष्ट्रीय, न ही कांग्रेस। यह भाई-बहन की पार्टी है। उन्हें भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो की चिंता करनी चाहिए क्योंकि वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



