भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में सोमवार को यहां एक विशाल रैली शुरू की। नड्डा के साथ पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित भगवा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे।

मार्च मध्य कोलकाता के हिंद सिनेमा से शुरू हुआ और श्यामबाजार में संपन्न होगा। सीएए का मुद्दा बंगाल की राजनीति में एक बड़ा ज्वलंत विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि इसे राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन के खिलाफ राज्य में 13 से17 दिसंबर के दौरान हिंसक प्रदर्शन और आगजनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



