भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को असम के दौरे पर जाएंगे। असम में इस साल मार्च-अप्रैल में संभावित विधानसभा चुनाव के कारण भाजपा अध्यक्ष का दौरा काफी खास है। भाजपा ने कहा कि नड्डा सोमवार को रैली को संबाधित करेंगे। वह मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत प्रदेश के पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक भी करेंगे।
असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पहली बार 2016 में राज्य में सत्ता में आयी भाजपा हालिया स्थानीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने को लेकर आश्वस्त है। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस तीन बार के मुख्यमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता तरूण गोगोई की गैरमौजूदगी में चुनाव में उतरेगी। गोगोई का पिछले साल निधन हो गया था। विपक्षी दल को उम्मीद है कि विवादित नागरिकता (संशोधन) कानून समेत कई मुद्दों पर भाजपा रक्षात्मक रुख अपनाने के लिए मजबूर होगी।


Download Android App
Download iOS App



