महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे जे पी नड्डा

Summary :

शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ लिया और राकांपा तथा कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाई।

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार के बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को पहली बार राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 
नड्डा मंगलवार की रात यहां पहुंचे। वर्ष 2014 में 122 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 2019 के राज्य चुनावों में 105 सीटें हासिल कीं थी। हालांकि, शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना संबंध तोड़ लिया और राकांपा तथा कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाई। 

Desk Team