नयी दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नगा विद्रोही समूह एनएससीएन (आईएम) से जुड़े एक आतंक वित्तपोषण मामले के संबंध में मंगलवार को नगालैंड के कई स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी ने यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी इम्फाल और दीमापुर में इस मामले के मुख्य आरोपियों के ‘‘करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों’’ के यहां छापे मारे गए।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान 82.6 लाख रुपये की नकदी, 3 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, डायरियां, तस्वीरें, 15 स्मार्ट फोन, एक हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड और चार लैपटॉप समेत कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



