भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया को कल्याण आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। रूसिया ने गत दिवस कार्यालय कल्याण आयुक्त, भोपाल गैस पीड़त में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री रूसिया द्वारा अधिकरण और कार्यालयीन कार्य की जानकारी रजिस्ट्रार दीपेश कुमार तिवारी से प्राप्त की। कल्याण आयुक्त ने अधिकरण में प्रकरणों की सुनवाई के लिये माह मई-2022 में तिथियाँ निर्धारित करने के निर्देश दिये।
ज्ञात हो कि लगभग 6 माह से कल्याण आयुक्त का पद रिक्त था। न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया की नियुक्ति से पीड़त पक्षकारों के प्रकरणों का निराकरण शीघ, ही प्रारंभ हो जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



