जस्टिस वी रामासुब्रह्मण्यन ने आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में आयोजित सादे समारोह में 24वें मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति वी रामासुब्रह्मण्यन पहले मद्रास उच्च न्यायालय में वरिष्ठतम न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।
न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनने के बाद न्यायाधीश वी रामासुब्रमण्यन को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उन्होंने चेन्नई स्थित विवेकानंद कॉलेज से बीएससी की और वर्ष 1983 में लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वकालत शुरू की।
उन्हें 31 जुलाई 2006 को मद्रास उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वर्ष 2016 में उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट भेजा गया था।
शपथ समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद, सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित सरकार के कई मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इनके इलावा न्यायालय के न्यायाधीश और प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



