मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमल नाथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भविष्य का नेता मानते हुए कहते कि राहुल गांधी के उनके भोलेपन को जनता प्रभावित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओ के बीच कहा, “राहुल गांधी अब कांग्रेस केा दिशा दे रहे है, कोई उनके बारे में कुछ भी कहे, मगर कोई नहीं कहता कि वे शैतान है, कोई नहीं कहता कि वे भ्रष्ट है। उनके भोलेपन से जनता प्रभावित होगी। शैतान से जनता प्रभावित नहीं होती।”
कांग्रेस की राजनीति में कमल नाथ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा माना जाता रहा है
पिछले दिनों चुनाव के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि कांग्रेस आने वाले समय में भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। इस सवाल पर कमल नाथ का कहना है कि, यह प्रशांत किशोर के विचार हैं, उनसे मै सहमत नहीं हूं। कांग्रेस की राजनीति में कमल नाथ को इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा माना जाता रहा है।
गरीबी हटाओ आज भी सामायिक है
इंदिरा गांधी के दौर की कांग्रेस और वर्तमान कांग्रेस केा लेकर पूछे गए सवाल पर कमल नाथ का कहना है कि , “उस समय और आज की कांग्रेस में अंतर है क्योंकि उस समय का देश कुछ और था, उस समय की चुनौतियां कुछ और थी। आज दूसरा समय है और चुनौतियां कुछ और है। इंदिरा जी ने जब कांग्रेस संभाली थी उस समय उन्होंने नारा दिया था गरीबी हटाओ और उस दिशा में हम चल रहे थे। गरीबी हटाओ आज भी सामायिक है।”
भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रहती है
भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रहती है। परिवारवाद को लेकर कमल नाथ का कहना है कि, “यह बात सही है कि राजनीति में पीढी का हस्तांतरण होना चाहिए, मगर यह भी सही है कि यह धक्का देकर से नहीं होता, यह प्राकृतिक होता है। अब कोई कहे परिवारवाद। अमेरिका के राष्टपति जार्ज बुश थे, उनका बेटा बना राष्टपति। ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं। यह नहीं है कि केवल आने परिवार के कारण बना।”


Download Android App
Download iOS App



