पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए कमलनाथ ने

Summary :

परिवार के साथ है और उसे न्याय दिलाया जाएगा। सरकार परिवार के साथ सरकार खड़ है और उसे हरसंभव मदद करायी जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के नेहरू नगर के पास मांडवी बस्ती में एक मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए आज कहा कि ऐसी घटनाएं दुखद और आहत करने वाली हैं। श्री कमलनाथ ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को शीघ्रता से सजा दिलवाने के प्रयास किए जाएं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाए। 
ऐसी घटनाएं दुखद और आहत करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिये आवश्यक कदम उठाए गए हैं और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसको लेकर भी कदम उठाए जाएंगे। श्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार पीड़ति परिवार के साथ है और उसे न्याय दिलाया जाएगा। सरकार परिवार के साथ सरकार खड़ है और उसे हरसंभव मदद करायी जाएगी।

Desk Team