वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ उनकी सुनते हैं। दिग्विजय सिंह ने सराफा व्यापारी एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि मुख्यमंत्री उनकी सुनते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ किसी की नहीं सुनते। उन्होंने दावा किया कि वे कमलनाथ को 40 सालों से जानते हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह के पहले इस कार्यक्रम में सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की ओर इशारा करते हुये कहा था कि मीडिया और तमाम बुद्धिजीवियों का मानना है कि मध्यप्रदेश सरकार को पर्दे के पीछे से सिंह ही चला रहे हैं। उसके उत्तर में दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिया।


Download Android App
Download iOS App



