मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि वे आगामी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में किसी ऐसे व्यक्ति को चुनेंगे जो जीत सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बहुत भ्रष्टाचार है और इससे राज्य की प्रतिष्ठा पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सर्वेक्षण कर रहे हैं और कई लोगों से मिल रहे हैं। कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस जिताऊ व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएगी। मुरैना जिले के अंबाह पहुंचे कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, राज्य की पहचान ही भ्रष्टाचार से बन रही है, पचास प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा है। कमलनाथ से जब राज्य के चुनाव में उम्मीदवार को लेकर चल रही कवायद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिताऊ व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएगी, सर्वे कराए जा रहे हैं, हर रोज दो हजार लोग तक उनसे मुलाकात करते हैं। इन लोगों से भी उम्मीदवार के संबंध में जानकारी मिलती है।
छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा पर कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री 10 साल से घोषणा कर रहे हैं पर जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली-भांति पहचानती है। उन्होंने कहा कि मुझे आज घोटाले की लिस्ट नहीं पढ़नी है क्योंकि घोटाले की लिस्ट अब बहुत लंबी हो चुकी है, परंतु दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने है। इनके साढे़ 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान।
अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया
उन्होंने आगे कहा कि चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट कानून व्यवस्था के चौपट शिक्षा व्यवस्था है। भाजपा की जन दर्शन यात्रा पर उन्होंने कहा कि जनदर्शन यात्रा निकल रही है। यह जन दर्शन यात्रा नहीं ‘जनदर्शन सौदा‘ यात्रा है, जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में, उनके नजरिए में, उनकी कार्यशैली में, सिर्फ सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। जनमत का अपमान करके जनता के साथ कुठाराघात किया है


Download Android App
Download iOS App



