कमलनाथ ने कहा- ‘बुधनी विधानसभा के लिए अलग से बना रहे रणनीति’

Summary :

कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र सीहोर जिले के बुधनी में विधानसभा चुनाव में अलग से प्रचार करने की योजना बना रही है

कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र सीहोर जिले के बुधनी में विधानसभा चुनाव में अलग से प्रचार करने की योजना बना रही है। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस बुधनी के लिए अलग से रणनीति बना रही है। जो प्रत्याशी चौहान से कड़ मुकाबला कर सके, उसे अवसर दिया जाएगा। कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि पार्टी अपना सर्वे करती ही है, परंतु इस बार स्थानीय संगठन फैसला करेगा। स्थानीय संगठन ही चुनाव जितवाता है।
संगठन का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ है
उन्होंने कहा कि सर्व सहमति से टिकट का फैसला कम ही होता है, परंतु एक आम सहमति बनानी पड़ती है, उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। पार्टी संगठन के संदर्भ में कमलनाथ ने कहा कि संगठन का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ है। कार्यकारिणी बना ली गई है, बची हुई नियुक्तियां भी जल्द हो जाएंगी।
हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए
उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान को विकास यात्रा के स्थान पर हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधि पूरी तरह ठप है। बड़ इवेंट और मीडिया आयोजन मात्र कर लेने से प्रदेश में निवेश नहीं आएगा।

Desk Team