लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को कमलनाथ की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही खुद कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुल नाथ को टिकट मिला है तो खंडवा से पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण यादव को टिकट दिया गया है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा को जबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस अब तक कुल 369 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




