कंगना का राउत पर पलटवार, कहा- डंके की चोट पे कहती हूं मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे

Summary :

कंगना ने कहा, जो भी चापलूस इस समय महाराष्ट्र की तरफ अपना प्यार दिखा रहा है, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि मैं पहली एक्टर और डायरेक्टर हूं जो मराठा सम्मान शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मी बाई को स्क्रीन पर लेकर आई थी। लेकिन उस समय मेरा खूब विरोध किया गया था।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के पीओके वाले बयान के बाद, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं। चूंकि कंगना का बयान शिवसेना नेता व महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत के खिलाफ था, ऐसे में शिवसेना पूर्ण रूप से कंगना के विरोध में आ चुकी है। ठाणे में शिवसेना की महीला कार्यकर्ताओं ने कंगना के इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच, संजय राउत और कंगना के बीच बयान बाजी लगातार जारी है। कंगना लगातार ट्वीट कर अपने विरोधियों पर निशाना साथ रही हैं। 
एक बार फिर कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर ट्वीट कर हमला बोला है। कंगना ने खुद को मराठा बताते हुए लिखा, किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?

कंगना ने एक और ट्वीट कर अपने विरोधियों को चापलूस बता दिया है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, “जो भी चापलूस इस समय महाराष्ट्र की तरफ अपना प्यार दिखा रहा है, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि मैं पहली एक्टर और डायरेक्टर हूं जो मराठा सम्मान शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मी बाई को स्क्रीन पर लेकर आई थी। लेकिन उस समय मेरा खूब विरोध किया गया था।”

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, “इनकी औक़ात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फ़िल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो,मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाओ पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फ़िल्म बनाई, आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए ?”

मालूम हो कि कंगना के यह ट्वीट्स संजय राउत के उस बयान के बाद आए हैं, जिसमें राउत ने कहा था कि ”मुंबई मराठी लोगों के बाप की है जिन्हें यह बात मान्य नहीं वह अपना बाप दिखाए। शिवसेना ऐसे महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बिना रुकेगी नहीं। वादा है जय हिंद जय महाराष्ट्र।” गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार ट्वीट कर अपने विरोधियों पर निशाना साध रही है। दरअसल, कंगना के पीओके वाले बयान के बाद से कंगना और संजय राउत आमने-सामने हैं। 

Desk Team