कर्नाटक के विजयपुर में एक खाद्यान्न के गोदाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक बोरियों के गिरने से करीब 10 मजदूरों के दबने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यहां एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में काम करते समय मजदूरों पर अनाज की बोरियां गिर गईं। राहत और बचाव का काम जारी है। यह भी पता चला है कि बोरियों के नीचे दबे मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। लोगों को बाहर निकालने और बोरियों को हटाने में जेसीबी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। इस काम में फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



