कर्नाटक के चमराजनगर में ऑक्सिजन की कमी के चलते 24 घंटे के दौरान 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ अन्य कारणों से हुई है। हादसे के बाद मैसूर से चामराजनगर के लिए ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए। दरअसल, चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले अधिकतर मरीज वेंटिलेटर पर थे। ऑक्सीजन सप्लाई खत्म होने के बाद वह तड़पने लगे और उनकी मौत हो गई। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि चामराजनगर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैंने मुख्यमंत्री से चर्चा की है, मैं मैसूर, मंड्या और चामराजनगर जा रहा हूं, वहां जाकर देखूंगा कि आखिरी मौतें कैसे हुईं और जो भी समस्या है, उसका निराकरण करने की पूरी कोशिश करूंगा।
ये दूसरा मौका है जब कर्नाटक में ऑक्सिजन की कमी से मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को भी राज्य 12 मरीजों की जान गई थी। हालांकि सरकार ने ऑक्सीजन की कमी की बात से इनकार कर दिए था ।


Download Android App
Download iOS App



