कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह यहां एक अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे थे। जरकीहोली ने अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने के कारण उन्हें आराम करने की जरूरत है। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि वह अपने घर में कम से कम दो हफ्तों तक पृथक-वास में रहेंगे।
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा विधायक शुक्रवार को स्वास्थ्य कारणों से विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इससे पहले उनसे 29 मार्च को पूछताछ की गई थी जिसमें उन्होंने सवालों के जवाब देने के लिए चार दिनों का वक्त मांगा था।
अभी यह मालूम नहीं है कि उनसे अब कब पूछताछ की जाएगी। जरकीहोली के साथ कथित वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने पूर्व मंत्री पर उसे सरकारी नौकरी दिलाने की में आड़ में उससे ‘बलात्कार’ करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वे जरकीहोली के साथ मिले हुए हैं और उसे पीड़िता नहीं बल्कि आरोपी के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जरकीहोली ने इन आरोपों के चलते तीन मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



