कोरोना महामारी के चलते कई राज्यों में एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि के मद्देनजर सोमवार को अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि यह बैठक सोमवार को शाम पांच बजे विधान सौध में होगी, जहां प्रदेश विधानसभा एवं सचिवालय स्थित है। इस साल 22 जनवरी के बाद पहली बार प्रदेश में कोविड-19 के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 921 नए मामले सामने आए हैं और इनमें से 630 मामले अकेले बेंगलुरू अर्बन जिले में आए हैं।
पिछले सोमवार से प्रदेश में अब तक 4300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9,59,338 पर पहुंच गया है। इनमें से 12,387 लोगों की मोत हो चुकी है जबकि 9,38,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । प्रदेश में फिलहाल 8,042 मरीज उपचाराधीन हैं। यह आंकड़ा पिछले महीने 4,000-5,000 के करीब था।


Download Android App
Download iOS App



