‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं…’, शिवकुमार संग ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बोले सीएम सिद्धारमैया, 2028 रणनीति पर भी हुई चर्चा

Summary :

Karnataka Congress Crisis Live: दिल्ली में पार्टी के टॉप लीडरशिप के दखल के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चल रहा पावर स्ट्रगल सुलझता दिख रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को बेंगलुरु में एक ज़रूरी मीटिंग की। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की। कर्नाटक की पावर पॉलिटिक्स में इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है। सीएम सिद्धारमैया ने बैठक के बाद कहा ‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं…’ Siddaramaiah DK Shivakumar Meet: कर्नाटक में चल रही थी कुर्सी की लड़ाई सिद्दारमैया और शिवकुमार की यह मुलाकात पार्टी के भीतर चल…

Karnataka Congress Crisis Live: दिल्ली में पार्टी के टॉप लीडरशिप के दखल के बाद कर्नाटक में लंबे समय से चल रहा पावर स्ट्रगल सुलझता दिख रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को बेंगलुरु में एक ज़रूरी मीटिंग की। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की। कर्नाटक की पावर पॉलिटिक्स में इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है। सीएम सिद्धारमैया ने बैठक के बाद कहा ‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं…’

Siddaramaiah DK Shivakumar Meet: कर्नाटक में चल रही थी कुर्सी की लड़ाई

Karnataka Congress Crisis Live
Karnataka Congress Crisis Live

सिद्दारमैया और शिवकुमार की यह मुलाकात पार्टी के भीतर चल रहे सत्ता विवाद को सुलझाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है। दरअसल, हाल के दिनों में कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान बढ़ गई है। डीके शिवकुमार के खेमे के लोग अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में दबाव डाल रहे हैं। इस बीच सिद्दारमैया ने उन्हें अपने घर ‘कावेरी रेसिडेंस’ पर नाश्ते के लिए बुलाया ताकि पार्टी के अंदर चल रही गुत्थी को सुलझाने की दिशा में चर्चा हो सके।

Karnataka Congress Crisis Live: शिवकुमार ने मुलाक़ात के बाद कहा ‘अच्छी चर्चा हुई’

इस मुलाकात को लेकर शिवकुमार ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ता किया और थोड़ी देर बात की।”मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज सुबह कावेरी रेसिडेंस पर सीएम सिद्दारमैया से ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए मिला। कर्नाटक की प्राथमिकता और आगे के रास्ते पर अच्छी चर्चा हुई।”

Karnataka Politics News Today: राजनीतिक एक्सपर्ट का क्या कहना है?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात कर्नाटक कांग्रेस के भीतर बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश है। पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान लंबे समय से चल रही है और दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह नाश्ते की बैठक केवल औपचारिक चर्चा नहीं थी, बल्कि पार्टी के भीतर संतुलन बनाने और संभावित नेतृत्व विकल्पों पर सहमति बनाने का एक कदम था।

शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच हुई यह चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहों में महत्वपूर्ण संकेत देती है। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर यह खींचतान आगे कैसे बढ़ती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। इस बीच शनिवार की बैठक ने पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं और अटकलों पर फिलहाल कुछ ठोस दिशा दी है।

यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में फैसला टला, अब 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश 20,000,000,000 रुपये की संपत्ति से जुड़ा है पूरा मामला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।