कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने आज भाजपा पर राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, वे बीजेपी द्वारा किए जा रहे नेताओं के साथ संपर्क से वाकिफ है। भाजपा पर एक सवाल का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा, मुझे सब कुछ पता है। कांग्रेस के विधायक सीएम सिद्धारमैया के पास वापस आ रहे हैं, और जानकारी दे रहे हैं कि किसने उनसे संपर्क किया, उन्होंने उनके साथ कहां बैठकें कीं।
कांग्रेस नेताओं को भजापा दें रही है ऑफर
उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी पता है कि बीजेपी ने उन्हें क्या ऑफर दिया है। मुझे इस पर जानकारी मिल गई है। मैं अपने विधायकों से कहूंगा कि वो विधानसभा के पटल पर कहें कि किसने उनसे संपर्क किया और क्या ऑफर मिला। शिवकुमार ने दोनों दलों द्वारा उन पर किए गए हमलों और आरोपों का जवाब देते हुए कहा, भाजपा और जेडीएस परेशान हैं। उन्हें डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की जरूरत है।
जगदीश शेट्टर को लेकर कही ये बड़ी बात
जब उनसे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर और बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली की मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। जगदीश शेट्टर ने अपनी ताकत साबित कर दी थी। उन्होंने कहा, मैं इस बारे में अधिक बात नहीं करना चाहता।


Download Android App
Download iOS App



