कर्नाटक चुनाव की लड़ाई राहुल गांधी गारंटी बनाम नरेंद्र मोदी गारंटी पर आ गई है। कांग्रेस को घेरने के लिए लगातार नए मुद्दे तलाश रही बीजेपी ने शनिवार को राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए उनकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए दावा किया कि जनता राहुल गांधी की गारंटी पर नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है।
शनिवार को कर्नाटक के अथनी में अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने घोषणा पत्र में पांच गारंटी दी है लेकिन इस देश की जनता उनकी गारंटी नहीं मानती है। जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को गारंटी मानती है।
कांग्रेस पर पीएफआई के एजेंडे पर चलने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शाह ने अपनी चुनावी रैलियों में यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में श्री राम को ताले में रखा और बजरंगबली का अपमान किया। कांग्रेस को सिर्फ तुष्टीकरण याद रहता है। कांग्रेस पीएफआई के एजेंडे पर चलती है। आपको इसे कभी वोट नहीं देना है।


Download Android App
Download iOS App



