देश में कोविड-19 का कहर बरकरार है। महामारी से अब तक कई नेता लोग संक्रमित हो चुके है तो कई नेताओं ने मौत हो गयी है। इस बीचकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जद (एस) नेता कुमारस्वामी (61) ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पिछले कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हर व्यक्ति से पृथक-वास में रहने और जांच कराने की अपील करता हूं।’’
कुमारस्वामी पिछले कुछ दिन से बासवकल्याण में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। बासवकल्याण विधानसभा सीट के लिए शनिवार को उपचुनाव हो रहा है।कुमारस्वामी ने 23 मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई थी। बता दें कि शुकवार को कर्नाटक में कोविड-19 के 14,859 नए मामले आए, जो एक दिन में सर्वाधिक है। संक्रमण से 78 और लोगों की मौतें हुईं। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,24,509 हो गए और मृतकों की कुल संख्या 13,190 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



