कनार्टक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति ने मंगलवार बीजेपी का दामन थाम लिया। पार्टी के केंद्रीय कायार्लय में बीजेपी महासचिव अरुण सिंह एवं भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में राममूर्ति ने बीजेपी की सदस्यता ली।
राममूर्ति ने 16 अक्टूबर को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया था। राममूर्ति ने आज बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अतीत में कांग्रेस के भुवनेश्वर कालिता, संजय सिंह ने उच्च सदन से इस्तीफा दिया था।

सपा से नीरज शेखर, सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। ये सभी बाद मे बीजेपी में शामिल हुए और भगवा दल के टिकट पर उच्च सदन के लिए पुन: निर्वाचित हुए।


Download Android App
Download iOS App



