ओमिक्रोन के नए वैरिएंट को लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने आज के दिन यानि की गुरूवार को स्पष्ट किया कि इस वायरस को लेकर चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं । क्योंकि ओमिक्रोन से संबंधित ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी जरूरी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं, खासकर सीमावर्ती जिलों में। उन्होंने लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वायरस टीके की बूस्टर खुराक लेने की सलाह दी। सुधाकर ने कहा, इस संबंध में चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र में एक मामला सामने आया है और राज्य में नए उप-स्वरूप की पहचान नहीं की गई है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन इसके बाद भी हम सतर्क हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले ही दिशानिर्देश जारी कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



