प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मंगलुरु पहुंचे, जहां वह करीब 3,800 करोड़ रुपये की मशीनीकरण एवं औद्योगीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने तटीय शहर में प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। हेलिकॉप्टर से वह न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण (एनएमपीए) के पनम्बूर स्थित परिसर जाएंगे।वहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने या उनकी नींव रखने के बाद वह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए गोल्डफिंच सिटी ग्राउंड जाएंगे।
प्रधानमंत्री न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए बर्थ (जहाज के रुकने के स्थान) नंबर 14 के मशीनीकरण के लिए 280 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वह बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई करीब 1,000 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



