Karnataka: सिद्दरमैया ने कहा- सीएम बसवराज बोम्मई RSS की कठपुतली है

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हाथों की ‘कठपुतली’ बताते हुए एक ‘अक्षम’ व्यक्ति करार दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हाथों की ‘कठपुतली’ बताते हुए एक ‘अक्षम’ व्यक्ति करार दिया है।
हमारे पास एक अक्षम मुख्यमंत्री हैं- सिद्दरमैया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार ‘गैरकानूनी’ है क्योंकि यह राज्य के लोगों द्वारा वैध रूप से नहीं चुनी गई थी बल्कि भाजपा के ‘ऑपरेशन कमल’ के माध्यम से सत्ता में आई थी। सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘हमारे पास एक अक्षम मुख्यमंत्री हैं, जो आरएसएस के हाथों की कठपुतली बन गये हैं। राज्य में कोई सरकार नहीं है और कोई शासन नहीं है, जैसा कि मंत्री मधुस्वामी ने खुद कहा है।’’ हाल ही में टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मधुस्वामी की कथित टिप्पणी कि ‘सरकार काम नहीं कर रही है, हम किसी तरह से सरकार चला रहे हैं’ लीक होने के बाद वायरल हो गई थी, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।
Karnataka CM news: कांग्रेस ने बोम्मई को बताया 'कठपुतली मुख्यमंत्री',  बीजेपी ने किया सीएम बदलने से इनकार - karnataka bjp denies basavaraj bommai  replacing assumptions congress slams ...
कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा……
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राज्य ठेकेदार संघ द्वारा सरकार के खिलाफ 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप के संदर्भ में कहा कि जब कोई आरोप लगे हैं तो जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘हम जिस चीज की मांग कर रहे हैं, जैसा कि लोगों और ठेकेदारों के संघ की मांग है, सरकार पर इन आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए, इसका आदेश दिया जाना चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।’’ कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा, ‘‘ एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते, यह उसका कर्तव्य है कि आरोप लगाने वालों की मांग के अनुसार न्यायिक आयोग से इसकी जांच करवाएं, अगर सरकार अड़ी रही तो हम जनता के सामने यह मुद्दा उठाएंगे और फिर लोग सत्तारूढ़ भाजपा को सबक सिखाएंगे।’’

Desk Team