कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के काफिले में शामिल एक कार के ट्रक और फिर एक ऑटो रिक्शा से यहां यशवंतपुर में मंगलवार को टकराने की घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह को तुमकुरु की ओर जा रहे थे, जब यह घटना हुई।
मुख्यमंत्री के पीछे काफिले में येदियुरप्पा के सचिव एस सेल्वा कुमार को आवंटित कार थी, लेकिन जब यह घटना हुई, तब कुमार मुख्यमंत्री की कार में थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ऑटो चालक और कार चालक घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई।’’


Download Android App
Download iOS App



