केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से विपक्ष की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने इस मामले को लेकर एक विवाद बयान दिया है। वाइको ने कहा कि भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भी कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होगा।
एमडीएमके प्रमुख वाइको ने नरेंद्र मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले की निंदा की और कहा कि भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भी कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होगा। वाइको ने कहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कश्मीर को बर्बाद करने पर आमादा है। साथ ही उन्होंने कश्मीर के हालात के लिए कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया।
राहुल पर सत्यपाल मलिक का पलटवार, बोले- कश्मीर के हालात दिखाने के लिए भेजेंगे विमान
वाइको ने कहा, ‘‘उन्होंने (बीजेपी) कश्मीर को कीचड़ में धकेल दिया है। मैंने पहले भी कश्मीर पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। कश्मीर मुद्दे पर मैंने कांग्रेस पर 30% और बीजेपी पर 70% हमला किया है।’’ गौरतलब है की केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



