तेलंगाना के सीएम केसीआर बड़ी जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करने वाले हैं, इसके लिए केसीआर पार्टी के सभी नेताओं को दशहरे पर हैदराबादआने के लिए बोल दिया है। केसीआर पार्टी को राष्ट्रीय स्तर ले जाने के लिए शाखा का विस्तार कर रहे हैं। हैदराबाद में कार्यक्रम की औपचारिकता को पूरी करने के लिए तैयारी की समीक्षा की जा रही है। टीआरएस के सभी नेता पार्टी गठन के लिए वन लाइन में प्रस्ताव पारित करेंगे।
पार्टी के सभी नेता दशहरे पर तेलंगाना भवन में जुटेंगे
तेलंगाना भवन में टीआऱएस के सभी नेता जुटेंगे, जिसमें पार्टी के विभिन्न कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जिसमें राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार को रखा जाएग। जिसके बाद ही पार्टी के देश में विस्तृत रूपरेखा देने के लिए एंजेडे के बारे बताया जाएंगा। इसी पार्टी बैठक में सीएम केसीआर राष्ट्रीय समन्यवकों की भी घोषणा करेंगे।
केसीआर ने राष्ट्रीय पार्टी का गुप्त रखा नाम
केसीआर ने अभी तक नयी पार्टी के नाम के बारे में किसी को नाम नहीं बताया हैं। हालांकि इस बात पर संस्पेश बरकरार हैं कि सीएम केसीआर टीआरएस का नयी राष्ट्रीय पार्टी में विलय करेंगे , या टीआरएस को अस्तित्व बरकरार रहेंगा।
तेलंगाना के बाहर प्रचार को हवा देने की तैयारी
टीआएस ने नयी पार्टी की घोषणा के साथ उसके जोरशोर से प्रचार करने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं, बताया जा रहा हैं कि राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा पर देश के विश्वस्त अखबारों व चैनल में विज्ञापन दिए जाएंगे । जिससे नयी पार्टी के एजेंडे को लोगों के सामने रखा जाए।
आपको बता दे की सीएम केसीआर विपक्षी एकता के लिए कई बार अन्य दलों के नेताओं से मिले, अपनी पीएम पद की दावेदारी को लेकर उनको स्पष्टता नजर नहीं आई, जिसके बाद ही उन्होनें अपनी तेंलगाना से हटकर सियासी फलक पर राष्ट्रीय पार्टी का गठन करने की ठानी हैं। क्योंकि टीआरएस तेलंगाना के अलावा कही ओर फिट नहीं बैठती हैं।


Download Android App
Download iOS App



