कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की रहेगी। सावंत ने ट्वीट में यह कहा। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के हालिया रूझान के मुताबिक, भाजपा 102 सीटों पर आगे चल रही है जबकि शिवसेना 63 सीटों पर, कांग्रेस 37 सीटों पर, राकांपा 54 सीटों पर आगे चल रही है। 14 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
हालांकि कांग्रेस की प्रचार समिति के सदस्य संजय लाखे पाटिल ने सावंत के इस ट्वीट की आलोचना की। पाटिल ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘यह राजनीतिक दिवालियापन और मूर्खता है। कांग्रेस को इस तरह सियासी आत्महत्या करने से दूर रहना चाहिए। इसके बजाए पार्टी को मजबूत विपक्ष बनकर जनता का आत्मविश्वास जीतना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



