मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद, शास्त्री की सुरक्षा की सरकार की जिम्मेदारी है और इसी के मद्देनजर उन्हें प्रदेश सरकार ने वाय श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पूरे देश में पंडित शास्त्री के लाखों भक्त हैं। बहुत से लोग उनके प्रवचन में आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा करने का सरकार का दायित्व है।

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों सभी ने पंडित शास्त्री के बिहार प्रवास के दौरान वहां का वातावरण देखा। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा दी है। पंडित शास्त्री की इन दिनों प्रदेश के आदिवासीबहुल क्षेत्र बालाघाट में कथा आयोजित हो रही है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा ये इलाका नक्सलप्रभावित भी है।


Download Android App
Download iOS App



