गुजरात में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले है, उससे पूर्व गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आग्रह किया है कि वह उनलोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें जिन्होंने प्रदेश में आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोराथिया पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया । गुजरात में आप नेता पर हुए हमले को लेकर पार्टी के एक कार्यकर्ता के ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जीत और हार चुनाव का हिस्सा है, लेकिन हिंसा के जरिए विपक्ष की आवाज को कुचलना गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है ।
वही, आप संयोजक ने ट्वीट किया, ‘‘इस तरह विपक्ष के लोगों पर हमला करना सही नहीं है। चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन विपक्ष को हिंसा से कुचलना, यह गुजरात की संस्कृति के ख़िलाफ़ है और जनता इसे पसंद नहीं करती ।’’
केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं गुजरात के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि दोषियों को सख़्त सजा दिलायें और सबकी रक्षा करें।’’ केजरीवाल का यह बयान आप कार्यकर्ता विकास योगी के सोशल मीडिया पर साझा किये गये सरोथिया की तस्वीर पर आया है, जिसमें उनके सिर से खून बह रहा है ।


Download Android App
Download iOS App



