अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा, BJP का दमन सह चुके किसानों से की मुलाकात, जानें क्या कहा?

Kejriwal Gujarat visit

Kejriwal Gujarat visit: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को राजकोट, गुजरात में उन किसानों के परिवारों से मिले, जो भाजपा सरकार के दमन का सामना कर चुके हैं। उन्होंने जेल से बाहर आए किसानों का सम्मान किया और उनसे बातचीत की। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूरा गुजरात परेशान है और उन्होंने कहा, “भाजपा गुजरात छोड़ो।”

Kejriwal Gujarat visit: गांधी और भाजपा की तुलना

केजरीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से बाहर किया, वैसे ही अब किसानों के आंदोलन से भाजपा को गुजरात छोड़ने पर मजबूर किया जाएगा। उनका कहना था कि भाजपा को अहंकार हो गया है कि उसे गुजरात की सत्ता से कोई नहीं हटा सकता, लेकिन यह विश्वास टूटने वाला है।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

किसानों की लड़ाई सिर्फ उनके लिए नहीं

केजरीवाल ने कहा कि किसान भाई सिर्फ अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पूरे गुजरात के किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले 30 सालों से गुजरात में सत्ता में भाजपा की आलोचना की और कहा कि पुलिस और प्रशासन का दमन अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

Arvind Kejriwal News: हड़दड़ आंदोलन पर पुलिस अत्याचार

केजरीवाल ने बताया कि पिछले महीने जब वह किसानों से मिलने गए थे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। किसानों के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि जिस जगह किसानों के लिए मंच बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने तोड़ दिया।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

जेल में बंद किसानों की रिहाई

केजरीवाल ने कहा कि 88 किसानों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से अभी तक 42 बाहर आए हैं और 46 जेल में हैं। आम आदमी पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी किसान जेल से बाहर नहीं आ जाते। पार्टी ने वकीलों की टीम बनाई है, जो हर किसान को रिहा कराने के लिए काम कर रही है।

किसानों की हिम्मत की तारीफ

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के दमन के बावजूद किसान डटे हुए हैं और उन्होंने पूरे गुजरात के लोगों को हिम्मत दी है। आने वाले समय में गुजरात के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे। केजरीवाल ने कहा कि राज्य में शराब और ड्रग्स का कारोबार बढ़ा है, लेकिन सरकार इन्हें नहीं रोकती। केवल न्याय मांगने वाले किसानों को जेल में डाल दिया जाता है।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

‘भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं’

केजरीवाल ने बताया कि गुजरात में अब तक लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक जैसे हैं और अब आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने गरीबों के लिए मुफ्त बिजली, शिक्षा और इलाज जैसी सेवाएं दीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर AAP गुजरात में सरकार बनती है, तो सभी फर्जी एफआईआर रद्द कर दी जाएंगी।

Kejriwal Gujarat visit
Kejriwal Gujarat visit

हड़दड़ आंदोलन से नई उम्मीद

गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि हड़दड़ आंदोलन ने पूरे राज्य में नई हिम्मत और आजादी की भावना पैदा की है। इस आंदोलन की वजह से कई जिलों में किसान एकत्रित हो रहे हैं और 14 दिसंबर को कच्छ में किसान महापंचायत होने जा रही है। गोपाल राय ने कहा कि हड़दड़ गांव पहले सिर्फ स्थानीय लोग जानते थे, लेकिन अब पूरे देश में इसे पहचाना जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा और 2027 तक गुजरात में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें: गोपाल इटालिया पर हमले के बाद गुजरात जाएंगे केजरीवाल, किसानों के साथ होगी अहम मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।