एयरपोर्ट पर इंतजार करते-करते गई एक यात्री की जान, कौन होगा जिम्मेदार? 7 दिनों में 5000 से अधिक उड़ानें रद्द

Summary :

Amausi Airport Lucknow Heart Attack News: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी ट्रैक पर नहीं लौट सकीं। आज भी देशभर में लगभग 500 से अधिक उड़ानें रद्द है। इसी बीच यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मृतक किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल हो कर बेंगलुरु वापस लौट रहा था। परिवार ने आरोप लगाया है कि विमान रद्द की खबरों से वह तनाव में थे और हवाईअड्डे पर समय पर उन्हें इलाज नहीं मिली, जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उन्होंने यात्री…

Amausi Airport Lucknow Heart Attack News: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी ट्रैक पर नहीं लौट सकीं। आज भी देशभर में लगभग 500 से अधिक उड़ानें रद्द है। इसी बीच यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मृतक किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल हो कर बेंगलुरु वापस लौट रहा था। परिवार ने आरोप लगाया है कि विमान रद्द की खबरों से वह तनाव में थे और हवाईअड्डे पर समय पर उन्हें इलाज नहीं मिली, जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उन्होंने यात्री को तत्काल इलाज दिया गया था.

Anoop Pandey Heart Attack : क्या है पूरा मामला?

Amausi Airport Lucknow Heart Attack News
Amausi Airport Lucknow Heart Attack News

बता दें कि मृतक अनूप पांडे लखनऊ एयरपोर्ट समय पर पहुंचे थे। हालांकि उनकी फ्लाइट समय पर थी, अनूप लगातार फ्लाइट छूट जाने और घर लौटने को लेकर चिंतित थे। उनके भाई ने बताया कि देशभर में लगातार फ्लाइट कैंसिल होने की खबरों के कारण वे तनाव में थे, और इसी चिंता के चलते एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अनूप पांडे कानपुर में एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले आए थे। शुक्रवार शाम को उनकी दिल्ली होते हुए बेंगलुरु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जहां उनका परिवार – पत्नी और दो बच्चे – रहता है। छुट्टियाँ समाप्त होने के कारण अनूप घर लौटने को लेकर चिंतित थे।

Amausi Airport Lucknow News: परिजनों ने क्या बताया?

Amausi Airport Lucknow Heart Attack News

भाई अनिल पांडे ने बताया कि देशभर में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण अनूप काफी घबराए हुए थे। एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार का आरोप है कि यदि उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Amausi Airport Lucknow Heart Attack News: एयरपोर्ट प्रशासन ने क्या बताया?

एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि बीते दिन एक यात्री की फ्लाइट का इंतजार करते समय अचानक तबीयत बिगड़ी। प्रशासन ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।

ALSO READ: CM Sukhu News: हिमाचल ने डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ाया बड़ा कदम, राज्य को मिला पहला पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवॉर्ड

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।