केरल में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने केरल में आज लेकर चार अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए। कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए राज्य के 14 में से 10 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया जबकि शेष चार के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में एक अगस्त के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो अगस्त को आठ, तीन अगस्त को 12 और चार अगस्त को 12 जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। ‘रेड अलर्ट’ के तहत 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी से बेहद भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया जाता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट 6 से 20 सेंटीमीटर और येलो अलर्ट 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश होने का संकेत देता है।


Download Android App
Download iOS App



