बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में स्नातक के एक छात्र को हाल में जारी परीक्षा परिणाम में अधिकतम अंकों से अधिक अंक प्राप्त होने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।
मार्कशीट देखते ही सर पकड़ के बैठ गया छात्र
दरभंगा के एलएनएमयू के उस छात्र ने कहा, ‘‘मैं परिणाम देखकर वास्तव में हैरान था। मैंने बीए ऑनर्स की भाग द्वितीय परीक्षा में राजनीति विज्ञान के पेपर (चतुर्थ) में 100 में से 151 अंक प्राप्त किए। हालांकि यह एक वैकल्पिक अंकपत्र है लेकिन अधिकारियों को इसे जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी। चूंकि यह टाइपिंग की गलती थी इसलिए मुझे संशोधित अंकपत्र जारी किया गया।’’
छात्र को जारी की गई नई मार्कशीट
एक अन्य छात्र जिसे बीकॉम भाग-दो में लेखांकन और वित्त (पेपर-4) में शून्य अंक मिले हैं, को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है। छात्र ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह एक टाइपिंग त्रुटि थी और उन्होंने मुझे एक संशोधित अंकपत्र जारी किया है।’’एलएनएमयू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने इस मामले में एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘टाइपिंग की गलतियों को सुधारने के बाद दो छात्रों को नई मार्कशीट जारी की गई। यह केवल टाइपिंग संबंधी त्रुटियां थीं और कुछ नहीं।’’


Download Android App
Download iOS App



